नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्र से न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को झारखंड उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल हैं जिन्होंने 29 दिसंबर को हुई बैठक में यह निर्णय लिया।
कॉलेजियम ने कहा कि 29 दिसंबर, 2023 को झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने झारखंड उच्च न्यायालय से अपने स्थानांतरण के लिए अनुरोध किया था।
इसने कहा, ‘‘उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए, कॉलेजियम ने यह सिफारिश करने का निर्णय लिया है कि न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर को राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाए।’’
भाषा नेत्रपाल धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.