scorecardresearch
शनिवार, 21 जून, 2025
होमदेशबंगाल के पश्चिमी जिलों में 15 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना

बंगाल के पश्चिमी जिलों में 15 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना

Text Size:

कोलकाता, 13 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में 15 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी पवनों के कारण न्यूनतम तापमान राज्य के जिलों में सामान्य से कम रहने की संभावना है।

शीत लहर की स्थिति पुरुलिया, पूर्वी और पश्चिमी वर्द्धमान, बीरभूम, बांकुड़ा, झारग्राम और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में 15 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि 15 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान राज्य के अन्य सभी जिलों में सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

इसने कहा कि दार्जीलिंग के ऊंचाई वाले स्थानों में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे कम है। वहीं, दार्जीलिंग शहर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के मैदानी इलाकों में पुरुलिया सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुभाष शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments