scorecardresearch
Tuesday, 18 June, 2024
होमदेशपंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरा

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरा

Text Size:

चंडीगढ़, 22 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भीषण ठंड का सामना कर रही है जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और नारनौल समेत कई स्थान शीत लहर की चपेट में हैं।

सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री पर रहा।

नारनौल में भी रात में जमा देने वाली ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments