scorecardresearch
सोमवार, 19 मई, 2025
होमदेशहिंद महासागर में चीनी जहाज डूबा, भारतीय नौसेना ने तलाशी अभियान में मदद वास्ते पी81 विमान लगाया

हिंद महासागर में चीनी जहाज डूबा, भारतीय नौसेना ने तलाशी अभियान में मदद वास्ते पी81 विमान लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चालक दल के 38 सदस्यों के साथ डूब गये चीनी जहाज की तलाश एवं बचाव में मदद के लिए अपने एक पी-81 समुद्री गश्ती विमान को तैनात किया है।

नौसेना ने बताया कि बुधवार को खराब मौसम के बावजूद पी 81 विमान ने सघन तलाश अभियान चलाया तथा कई ऐसी वस्तुओं का पता लगाया जिसका संबंध संभवत: डूबे जहाज से हो।

उसने बताया कि 17 मई को चीनी मात्स्यिकी जहाज लू पेंग युआन 028 जहाज के डूबने की खबर मिलने के साथ ही भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 900 समुद्री मील दूर दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपने टोही विमान को लगा दिया।

डूबे चीनी जहाज के चालक दल के सदस्यों में चीन, इंडोनेशिया और फिलीपीन के नागरिक शामिल हैं।

भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘ समुद्र में सुक्षा सुनिश्चित करने में भरोसेमंद और जिम्मेदार साझेदार के रूप में भारत के दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय नौसेना की इकाइयों ने इस क्षेत्र में अन्य इकाइयों के साथ तलाश एवं बचाव प्रयासों में तालमेल स्थापित किया और घटनास्थल पर पीएलए नौसेना के जंगी जहाजों का मार्गदर्शन किया।’’

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments