scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशमुंबई के मलाड इलाके में स्थित झुग्गियों में आग लगने से बच्चे की मौत

मुंबई के मलाड इलाके में स्थित झुग्गियों में आग लगने से बच्चे की मौत

Text Size:

(फोटो के साथ रिपीट)

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) मुंबई के मलाड इलाके के कुरार गांव में सोमवार को कई झुग्गियों में आग लग गई जिससे 12 वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि आग पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे लगी और यह ‘‘आग 50 से 100 झुग्गियों तक ही सीमित थी।’’

अधिकारी ने कहा कि बाद में एक लड़के को शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां, चार जंबो टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई थीं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

भाषा अमित नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments