scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमदेशमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी

Text Size:

पटना, 25 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए लोगों को बधाई दी है।

भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नीतीश ने बिहार के दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, शिवम पासवान एवं शांति देवी पासवान (पति-पत्नी), अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा पर अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाषा अनवर आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments