scorecardresearch
गुरूवार, 24 अप्रैल, 2025
होमदेशमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा की

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा की

Text Size:

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा की और नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तथा बांध का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कोल्हापुर के जिलाधिकारी अमोल येडगे के साथ बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।

शिंदे ने कहा कि सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो और भारतीय सेना की एक टीम को लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मौजूद शिंदे ने राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले येडगे से बात की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाना चाहिए और उन्हें आश्रय गृहों में सभी सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को पानी छोड़े जाने के संबंध में अलमाटी बांध प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में रहना चाहिए और लोगों को समय पर सचेत करना चाहिए ताकि किसी को भी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

भाषा योगेश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments