प्रयागराज, 30 मई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उच्चतम न्यायालय के सात न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में पार्किंग और अधिवक्ता चैंबरों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश गवई उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चैंबरों और मल्टीलेवल पार्किंग भवन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय से न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी, न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल शामिल होंगे।
उद्घाटन समारोह इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर और मल्टी लेवल पार्किंग भवन की 12वीं मंजिल पर बार लाइब्रेरी में सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।
भाषा राजेंद्र सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.