scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में 91 आरोपियों के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल

हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में 91 आरोपियों के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल

Text Size:

शिमला, दो जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में शनिवार को 91 लोगों के विरूद्ध अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की खबरों के बीच छह मई को रद्द कर दिया था।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब पूरे राज्य में तीन जुलाई को दिन में 12 से एक बजे के बीच होगी।

अधिकारियों ने बताया कि तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से एक मामले में एक उम्मीदवार के पिता, 20 बिचौलियों और 70 उम्मीदवारों के विरूद्ध कांगरा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

भाषा राजकुमार धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments