scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशकार्यालयों के समय में मई में परिवर्तन करने से 10,800 मेगावाट बिजली की बचत हुई: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

कार्यालयों के समय में मई में परिवर्तन करने से 10,800 मेगावाट बिजली की बचत हुई: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Text Size:

चंडीगढ़, 16 जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि मई में कार्यालयों के समय में परिवर्तन करने के उनकी सरकार के फैसले से 10,800 मेगावाट बिजली की बचत हुई।

राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मई में कार्यालयों का समय बदलकर सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक कर दिया था और तब मान ने कहा था कि इससे बिजली की मांग कम जाएगी।

अब 17 जुलाई से कार्यालयों के समय को बदलकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर दिया जाएगा।

रविवार को यहां मीडिया से बात करते हुए मान ने कहा कि गर्मी के चरम पर रहने के दौरान सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव के फैसले से वांछित परिणाम मिले क्योंकि पंजाब ने पिछले 54 दिनों के दौरान 52,000 सरकारी कार्यालयों में 10,800 मेगावाट बिजली की बचत की।

भाषा संतोष सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments