scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशचंबल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन

चंबल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन

Text Size:

कोटा, एक फरवरी (भाषा) चंबल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का नौंवां संस्करण रविवार को यहां संपन्न हुआ, जिसमें राजस्थान में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

तीन दिवसीय इस महोत्सव में दुनिया भर की फिल्में प्रदर्शित की गईं और इसका समापन पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। इसमें फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली सीमा बिस्वास ने शिरकत की।

बिस्वास को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के दौरान, बिस्वास ने कोटा की फिल्म पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ती क्षमता की प्रशंसा की और शहर के सिनेमाई आकर्षण को उजागर करने के लिए महोत्सव को श्रेय दिया।

‘हम लोग’ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी भी इस आयोजन में शामिल हुए।

महोत्सव निदेशक डॉ. कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि महोत्सव में 101 देशों से प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शित फिल्मों में फीचर फिल्म, वृत्तचित्रों में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विषय शामिल थे।

भाषा अमित पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments