नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें उनकी पुस्तक ‘इक होर अश्वत्थामा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पुस्तक का चयन तीन सदस्यों वाली निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की गई सिफारिश के आधार पर किया गया। पुस्तक का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक ‘इक होर अश्वत्थामा’ (लघु कथाएं) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 को मंजूरी दी है।
पुरस्कार एक कास्केट में दिया जाएगा जिसमें एक उत्कीर्ण ताम्र-पट्टिका होगी और 1,00,000 रुपये का भुगतान होगा। यह पुरस्कार, पुरस्कार प्राप्तकर्ता के परिवार के सदस्य/नामांकित व्यक्ति को आठ मार्च 2025 को यहां एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।
भाषा प्रशांत राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.