scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशकेंद्र सरकार हर जिले में वृद्धाश्रम स्थापित करने की योजना बना रही है: कुमार

केंद्र सरकार हर जिले में वृद्धाश्रम स्थापित करने की योजना बना रही है: कुमार

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार देश के हर जिले में वृद्धाश्रम स्थापित करने की योजना बना रही है।

मंत्रालय ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए 250 जिलों की पहचान की गई है जहां वह क्षेत्र के स्थानीय गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की मदद लेगी।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछले आठ वर्षों में उनके मंत्रालय द्वारा चलाई गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम स्थापित करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ऐसे वृद्धाश्रम स्थापित करने के लिए स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के साथ गठजोड़ कर रहा है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में इसके लिए 250 जिलों की पहचान की गई है और काम चल रहा है।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत देशभर में जोरदार आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अभियान के तहत इस साल 100 जिलों को ‘नशा मुक्त’ बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

भाषा

देवेंद्र उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments