scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशसीबीआई ने बिटक्वाइन हैकिंग मामले की जांच के लिए एफबीआई की मौजूदगी की खबरों को खारिज किया

सीबीआई ने बिटक्वाइन हैकिंग मामले की जांच के लिए एफबीआई की मौजूदगी की खबरों को खारिज किया

Text Size:

बेंगलुरु,10 अप्रैल (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है कि अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) बिटक्वाइन हैकिंग मामले की जांच के लिए कर्नाटक में है।

सीबीआई ने एक बयान में कहा,‘‘ मीडिया के कुछ वर्गों में आई खबरों में कहा गया था कि कर्नाटक पुलिस के बिटक्वाइन मामले की जांच के लिए एफबीआई की टीम भारत आई है। यह सूचित किया जाता है कि एफबीआई ने मामले की जांच के लिए कोई टीम भारत नहीं भेजी है और न ही एफबीआई ने सीबीआई से भारत में इस मामले की जांच का कोई अनुरोध किया है।’’

सीबीआई ने कहा,‘‘ सीबीआई भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केन्द्रीय ब्यूरो होने के नाते एफबीआई सहित अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय करती है।’’

गौरतलब है कि बिटक्वाइन मामला पिछले वर्ष सामने आया था, जब मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि एक हैकर ने बिटक्वाइन के पोर्टल में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में धन की हेराफेरी की है।

भाषा शोभना सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments