scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराष्‍ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज

राष्‍ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

लखनऊ, 27 जून (भाषा) राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर लखनऊ में पुलिस ने फिल्‍म निर्देशक एवं निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक ट्वीट में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामला रविवार को हजरतगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। 22 जून को एक ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने कहा था, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?’

बाद में अपना रुख स्पष्ट करते हुए वर्मा ने 24 जून को एक ट्वीट में सफाई दी कि ‘‘मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का बिल्कुल नहीं था। महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र हैं और नाम में समानता होने की वजह से अपनी अभिव्यक्ति में महाभारत के पात्रों को याद किया।’’

वर्मा ने 25 जून को भी ट्वीट किये और कहा कि ‘‘सम्मानित द्रौपदी के राष्ट्रपति होने पर पांडव और कौरव दोनों अपनी लड़ाई भूल जाएंगे और एकसाथ उनकी पूजा करेंगे और फिर नये भारत में महाभारत फिर से लिखा जाएगा और दुनिया को इस पर गर्व होगा।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। धन्‍यवाद भाजपा।’’

भाषा आनन्द अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments