scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशबिजली चोरी के आरोप में चार गुड़ इकाइयों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज, 15 लाख रुपये जुर्माना

बिजली चोरी के आरोप में चार गुड़ इकाइयों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज, 15 लाख रुपये जुर्माना

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) बिजली विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी कर गुड़ बनाने वाली चार इकाइयों (कोल्‍हू) के मालिकों के खिलाफ बिना उचित कनेक्शन बिजली उपभोग करने के आरोप में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई और15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अवर अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में सतर्कता टीम ने शुक्रवार को जिले की कई गुड़ इकाइयों (कोल्हू) में छापेमारी की और चार इकाइयों को चोरी करते हुए पकड़ा।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांवों के चार गुड़ इकाई मालिकों –अंकित कुमार, शेर सिंह, गुफरान और महबूब के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने बताया कि चारों इकाइयों के मालिकों पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments