scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशक्षमता निर्माण आयोग एक सप्ताह का सम्मेलन आयोजित करेगा

क्षमता निर्माण आयोग एक सप्ताह का सम्मेलन आयोजित करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) अगले महीने एक हफ़्ते का सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में शासन क्षमताओं को और मजबूत करना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का नाम ‘साधना’ (राष्ट्रीय प्रगति के लिए अनुकूलनशील विकास और मानवीय योग्यता को मज़बूत करना) सप्ताह रखा गया है, और यह 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम को मंत्रालयों, विभागों और राज्यों में शासन क्षमता को मज़बूत करने के लिए एक विषय-केंद्रित और क्षेत्र-आधारित पहल के रूप में तैयार किया गया है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments