scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशमंत्रिमंडल ने रक्षाकर्मियों के लिये ‘वन रैंक, वन पेंशन’ में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने रक्षाकर्मियों के लिये ‘वन रैंक, वन पेंशन’ में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली,23 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रक्षा बलों के कर्मियों एवं परिवार पेंशनधारकों के लिये ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) के प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि इसका लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं एवं दिव्यांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा । उन्होंने बताया कि इसके कारण सरकारी कोष पर प्रति वर्ष 8450 करोड़ रूपये का भार पड़ेगा । ठाकुर ने कहा कि इसे एक जुलाई, 2019 से लागू किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि इसके तहत जुलाई 2019 से जून 2022 तक की अवधि का एरियर या बकाया भी दिया जायेगा जिसके मद में 23,638.07 करोड़ रूपये की राशि बनती है। उन्होंने कहा इसका लाभ सभी रक्षा बलों से सेवानिवृत होने वाले और परिवार पेंशनधारकों को मिलेगा ।

भाषा दीपक

रंजन पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments