scorecardresearch
Monday, 3 November, 2025
होमदेशभारतीय बेटियों ने क्रिकेट विश्वकप जीतकर दुनिया को संदेश दिया है कि हम किसी से कम नहीं: मुर्मू

भारतीय बेटियों ने क्रिकेट विश्वकप जीतकर दुनिया को संदेश दिया है कि हम किसी से कम नहीं: मुर्मू

Text Size:

( तस्वीरों सहित )

देहरादून, तीन नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप जीतने पर सोमवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं।

उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती उत्सव पर यहां आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आज पूरे देश और विश्व के लिए बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि आज हमारी बेटियों ने पूरे विश्व को एक संदेश दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। यहां के युवा ऊर्जावान हैं और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।’’

मुर्मू ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोग हैं जिसमें से आधी महिलाएं हैं और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।

राष्ट्रपति की इस बात का सदन में मौजूद सभी विधायकों ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन में विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस सदन के माध्यम से भारत मां की उन बेटियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने कल महिला विश्वकप जीतकर हमारी करोड़ों बेटियों को एक नयी प्रेरणा दी है।’’

मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य पर राष्ट्रपति समेत पूरे सदन ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से पराजित कर पहली बार विश्व कप पर कब्जा किया।

भाषा दीप्ति

मनीषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments