scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमाफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर पर चलाया गया बुल्डोजर

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर पर चलाया गया बुल्डोजर

Text Size:

लखनऊ, सात मार्च (भाषा) बांदा जिले में माफिया—राजनेता मुख्तार अंसारी के दो मददगारों द्वारा कराये गये ‘अवैध निर्माण’ को मंगलवार को बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया है।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि माफिया—राजनेता मुख्तार अंसारी की मदद करने वाले बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी रफीक—उस—समद और बांदा नगर के जिला परिषद चौराहे के निवासी इख्तिखार अहमद के मकानों को नक्शा पास नहीं होने और शर्तों का उल्लंघन करने के चलते बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया।

उन्होंने बताया कि रफीक—उस—समद माफिया मुख्तार अंसारी को जरूरी चीजें उपलब्ध कराता था जबकि अहमद उसके परिजन को ठहरने की सुविधा देता था। दोनों के घर से लाइसेंसी डबल बैरल गन और मान्य सीमा से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। इस बारे में लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिये भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

कुमार ने बताया कि रफीक—उस—समद के घर से सात लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। इस संबंध में कार्यवाही के लिये आयकर विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

भाषा सलीम

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments