scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशबजट 2026-27 विकसित भारत के भविष्य की राह खोलेगा: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

बजट 2026-27 विकसित भारत के भविष्य की राह खोलेगा: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट 2047 के भारत के भविष्य को तय करने के लिए एक शुरुआत है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट का उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है।

तिवारी ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों में तो कोई भी काम कर सकता है लेकिन यह बजट 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए पत्थर पर उकेरी गई एक नक्काशी के समान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार प्रमुख समूहों – युवा, महिला, किसान और गरीब – की बात की है तथा बजट में इन सभी का ध्यान रखा गया है।

तिवारी ने कहा कि बजट में हर जिले में एक बालिका छात्रावास खोलने का प्रावधान किया गया है और उन्होंने यह भी बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में सैकड़ों कमरों वाले एक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण लोगों को रोजगार देने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना की जगह लेने वाले विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी- जी राम जी) अधिनियम के लिए 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments