scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशनोएडा में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत

नोएडा में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत

Text Size:

नोएडा (उत्तर प्रदेश), एक मार्च (भाषा) नोएडा में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात जारचा थाना क्षेत्र में बिसाहड़ा-दादरी रोड पर हुआ जब मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे नवीन (35) और उनकी बहन प्रियंशी (18) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं. खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments