राजौरी/जम्मू, 23 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी में अचानक आई बाढ़ के बाद नदी में फंसे नौ वर्षीय एक लड़के को बुधवार को सेना, एसडीआरएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने राजौरी में नदी में फंसे लड़के को बचाने के लिए समन्वित अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि लड़के को बचाने के लिए सेना ने एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और तीन घंटे तक चले संयुक्त अभियान के बाद उसे बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चा अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी अचानक बाढ़ आ गई और वह नदी के बीच में फंस गया था।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.