scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशआगरा दीवानी अदालत परिसर में बम की धमकी अफवाह निकली

आगरा दीवानी अदालत परिसर में बम की धमकी अफवाह निकली

Text Size:

आगरा (उप्र), 24 फरवरी (भाषा) आगरा दीवानी अदालत परिसर को मंगलवार दोपहर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई, हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बम की सूचना से अदालत में न्यायिक कार्य भी बंद हो गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने दीवानी अदालत परिसर की गहन तलाशी के बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त अक्षय महाडीक ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे ई-मेज भेजकर जिला न्यायालय अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और विशेष बल के जवानों ने मिलकर पूरे क्षेत्र को खाली कराया।

अधिकारी ने बताया कि अदालत परिसर की गहल तलाशी ली गई, हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments