सिलीगुड़ी, 26 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की एक नदी से एक महिला और उसके दो बच्चों के शव बृहस्पतिवार की शाम को बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि महिला कूड़ा बीनती थी और वह अपने बच्चों के साथ साहू नदी पर बने रेलवे के पुल पर चल रही थी तभी पीछे से एक मालगाड़ी आई और उसे बच्चों के साथ नदी में कूदना पड़ा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस वजह से वे नदी में डूब गए।
बहरहाल, पुलिस ने बताया कि वे मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं और घटनाक्रम के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है।
अम्बारी पुलिस चौकी के कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा नोमान नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
