scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशबीएमसी ने 52,619 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

बीएमसी ने 52,619 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Text Size:

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

इस बार पेश किया गया बजट 2022-23 के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है।

यह बजट बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल के समक्ष पेश किया गया, जो स्थानीय निकाय के राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक हैं।

बजट दस्तावेजों के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित इस बजट में 52,619.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जो 2022-23 के बजटीय अनुमान 45,949.21 करोड़ रुपये से 14.52 प्रतिशत अधिक है।’’

यह 1985 के बाद पहली बार है, जब देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है, क्योंकि उसके पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है।

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments