scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशदो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक महिला की मौत

दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक महिला की मौत

Text Size:

सोनभद्र (उप्र), 16 फरवरी (भाषा) सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला की मृत्यु हो गई तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने यहां बताया कि रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नवगांव गांव में दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद था जिस कारण एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस घटना में 55 वर्षीय ज्ञानवती देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका पुत्र संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया । उनके अनुसार संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा तथा हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उनके अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments