scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशएजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, वैसा ही हश्र भी होगा : अखिलेश

एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, वैसा ही हश्र भी होगा : अखिलेश

Text Size:

( तस्वीर के साथ )

अहमदाबाद, 11 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘राजनीतिक छापों’ के लिए जांच एजेंसियों के इस्तेमाल में कांग्रेस की राह पर चल रही है और उसका हश्र भी कांग्रेस जैसा ही होगा।

वह केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन भेजे जाने के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियां भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने भी देश के तमाम राजनीतिक नेताओं पर छापेमारी के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का उपयोग किया।

यादव ने कहा, ‘‘उसी राह का अनुसरण कर भाजपा कुछ नया नहीं कर रही है। अगर आज कांग्रेस मिट्टी में मिल गई है तो भाजपा का हश्र भी ऐसा ही होगा।’’

सपा नेता गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वघेला के परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

एक अन्य सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार सत्य के मार्ग पर नहीं है और अहिंसा का स्थान बुल्डोजर ने ले लिया है।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments