scorecardresearch
Saturday, 1 November, 2025
होमदेशबिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए भाजपा पूरे झारखंड में कार्यक्रम आयोजित करेगी

बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए भाजपा पूरे झारखंड में कार्यक्रम आयोजित करेगी

Text Size:

रांची, एक नवंबर (भाषा) भाजपा की झारखंड इकाई ने शनिवार को कहा कि वह पूरे राज्य में 15 नवंबर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती भव्य तरीके से मनाएगी और राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के हिस्से के रूप में) मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर झारखंड के पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके जन्मस्थान खूंटी जिले के उलिहातु में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साहू ने कहा, ‘दुमका में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हमारी योजना इस अवसर को गांवों, प्रखंडों और जिला मुख्यालयों में मनाने की है।’

साहू ने कहा कि पूरे झारखंड में समारोहों की योजनाओं पर चर्चा के लिए शनिवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

भाषा शुभम सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments