scorecardresearch
गुरूवार, 5 जून, 2025
होमदेशभाजपा ने शोरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नरसिम्हा नाइक को अपना उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने शोरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नरसिम्हा नाइक को अपना उम्मीदवार बनाया

Text Size:

बेंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री नरसिम्हा नाइक को शोरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। शोरापुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव सात मई को होगा।

नरसिम्हा नाइक को राजू गौड़ा के नाम से भी जाना जाता है।

पिछले महीने कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक की मृत्यु के कारण यह सीट खाली हो गई थी और उनके बेटे राजा वेणुगोपाल नाइक को उपचुनाव के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में नरसिम्हा नाइक को राजा वेंकटप्पा नाइक ने हरा दिया था।

शोरापुर विधानसभा सीट (सुरक्षित) पर 2004 से 2023 तक दिवंगत राजा वेंकटप्पा नाइक और नरसिम्हा नाइक के बीच पांच बार चुनावी लड़ाई देखी गई है। इसमें वेंकटप्पा नाइक (2013, 2023) ने दो बार जबकि नरसिम्हा नाइक (2004, 2008, 2018) ने तीन बार जीत हासिल की है।

इस उपचुनाव में नरसिम्हा नाइक का मुकाबला उनके दिवंगत राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के बेटे से होगा। कभी राजा वेंकटप्पा नाइक के करीबी विश्वासपात्र रहे नरसिम्हा नाइक ने 21 साल की उम्र में कोडेकल से जिला पंचायत चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

बाद में, उन्होंने राजा वेंकटप्पा नाइक से नाता तोड़ लिया और 2004 में अपने राजनीतिक गुरु के खिलाफ कन्नड़ नाडु पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में जीत हासिल की।

बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उसकी सरकार में लघु उद्योग मंत्री के रूप में काम किया।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments