scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री का वाराणसी में मुख्‍यमंत्री योगी समेत भाजपा नेताओं ने स्वागत किया

प्रधानमंत्री का वाराणसी में मुख्‍यमंत्री योगी समेत भाजपा नेताओं ने स्वागत किया

Text Size:

वाराणसी (उप्र), 24 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के लिए आए और हवाई अड्डे पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

एक बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री तकरीबन पांच घंटे तक काशी में रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को तकरीबन 1784 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात देंगे।

वह सबसे पहले विश्व क्षय (टीबी) दिवस पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ पर आधारित तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत करेंगे।

भाषा आनन्द मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments