scorecardresearch
Sunday, 8 September, 2024
होमदेशभाजपा नेता प्रभात झा का निधन

भाजपा नेता प्रभात झा का निधन

Text Size:

भोपाल, 26 जुलाई (भाषा) राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने।

झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

भाषा

दिमो पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments