scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशभाजपा मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर, उसके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं : प्रतिभा सिंह

भाजपा मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर, उसके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं : प्रतिभा सिंह

Text Size:

हमीरपुर, 12 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर है।

हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए होते तो उसे हर चीज में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग लेने की जरूरत नहीं पड़ती, खासतौर पर विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा सरकार के दिन लद चुके हैं, क्योंकि लोग उसके निराशाजनक प्रदर्शन से बहुत दुखी हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि कांग्रेस विकास नहीं चाहती, सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जनता को अपनी पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जागरूक करेगी।

उन्होंने कि उम्मीद जताई कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा किया और लोगों से आने वाले चुनावों में कांग्रेस का साथ देने और भाजपा को खारिज करने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि पार्टी एकजुट है और कांग्रेस आलाकमान के फैसले सबको स्वीकार होंगे।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments