scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशदेश को लूटने के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा पैदा कर रही भाजपा: ममता

देश को लूटने के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा पैदा कर रही भाजपा: ममता

Text Size:

बेल्दा (पश्चिम बंगाल), 30 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा कराने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह इस स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सियासी ‘आरोपपत्र’ पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा, “पहला आरोपपत्र उनके (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह) खिलाफ दाखिल किया जाना चाहिए, जिन्होंने दंगे भड़काकर सत्ता हासिल की।”

उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “भाजपा समाज के सभी वर्गों में झगड़ा करा रही है। वह ऐसी स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है।”

उन्होंने भाजपा पर प्रशासनिक व पुलिस सेवाओं तक सभी मामलों में हिंदू और मुसलमानों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि सिविल सेवा के सदस्यों और “उत्कृष्ट कार्य करने वालों” समेत कई सरकारी अधिकारियों का अपमान किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की मांग पर भाजपा के दबाव में दूसरे चुनावी राज्यों में “मनमाने ढंग से” स्थानांतरित किया गया है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments