(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को अगले साल होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया।
पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 15 जून को समाप्त होने वाला है। अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस गठबंधन फिलहाल इस केंद्र शासित प्रदेश में सत्तारूढ़ है। इस गठबंधन में भाजपा भी शामिल है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्तियों की सूचना देते हुए कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।’’
उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.