scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशभाजपा महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए तावड़े व आठवले समेत चार उम्मीदवारों की घोषणा की

भाजपा महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए तावड़े व आठवले समेत चार उम्मीदवारों की घोषणा की

Text Size:

मुंबई, चार मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े शामिल हैं।

आठवले और तावड़े के अलावा पार्टी ने माया चिंतामन इवनेट और रामराव वाडकुटे को भी द्विवार्षिक चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें अप्रैल में रिक्त होने वाली हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 से अधिक विधायकों के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन अपने चारों उम्मीदवारों को जिताने की स्थिति में है।

इस वर्ष महाराष्ट्र से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार, आरपीआई (ए) के प्रमुख आठवले, राकांपा (एसपी) की फौजिया खान, रजनी पाटिल (कांग्रेस), शिवसेना (उबाठा) की प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा नेता धनंजय पाटिल और भगवत कराड शामिल हैं।

मतदान 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा और मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।

भाषा नोमान हक

हक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments