scorecardresearch
Saturday, 28 September, 2024
होमदेशबीरेन सिंह, भाजपा विधायक फिर दिल्ली रवाना, जल्द पता चलेगा अगले मुख्यमंत्री का नाम

बीरेन सिंह, भाजपा विधायक फिर दिल्ली रवाना, जल्द पता चलेगा अगले मुख्यमंत्री का नाम

Text Size:

इंफाल, 19 मार्च (भाषा) मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी. बिस्वजीत सिंह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए शनिवार को अलग-अलग उड़ानों में दिल्ली रवाना हुए। दोनों नेताओं को भाजपा के लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा बुलाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए और इस बार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह रविवार तक पता चलने की उम्मीद है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, बीरेन सिंह, टी. बिस्वजीत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी पार्टी के भीतर ‘‘गुटबाजी’’ की खबरों के बीच 15 मार्च को दिल्ली गए थे और 17 मार्च को इंफाल लौट आए थे।

सोशल मीडिया पर इसको लेकर अटकलें जारी हैं कि दोनों में से कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा। इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा।

भाजपा उग्रवाद प्रभावित मणिपुर के 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी है।

भाजपा 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों – एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी।

हालांकि, इस बार, भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। भाजपा का चुनावी मुद्दा यह था कि पार्टी को दिया गया वोट अशांत राज्य में शांति लाएगा।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments