scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशबिहार: पटना में तीन वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार: पटना में तीन वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, दो आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

पटना, चार अप्रैल (भाषा) बिहार के पटना के परसा बाजार इलाके में तीन वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के परसा थाना क्षेत्र में आने वाले मुसहरी इलाके में हुई।

पटना सदर-दो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने कहा, ‘बच्ची के साथ उसके घर के बाहर एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’

कुमार ने बताया कि बच्ची के रिश्तेदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments