scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबिहारः पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आरा में बड़ी मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

बिहारः पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आरा में बड़ी मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

Text Size:

आरा, 10 जून (भाषा) बिहार में भोजपुर ज़िला मुख्यालाय आरा के नगर थानाक्षेत्र में बड़ी मस्जिद से जुमे की नमाज़ पढकर निकले सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

नगर थाना प्रभारी रामविलास चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि जुमे की नमाज के तुरंत बाद बड़ी मस्जिद के बाहर लोग जमा होने लगे। उनका कहना था कि हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और गोपाली चौक तक विरोध मार्च निकाला।

चौधरी के अनुसार हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा सं अनवर

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments