scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशबिहार: पटाखा बनाने की अवैध इकाई में विस्फोट से पांच लोगों की मौत

बिहार: पटाखा बनाने की अवैध इकाई में विस्फोट से पांच लोगों की मौत

Text Size:

सारण (बिहार), 24 जुलाई (भाषा) बिहार के सारण जिले में रविवार को पटाखा बनाने की अवैध इकाई में हुए भीषण विस्फोट में चार साल के एक बच्चे और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट इतना भीषण था कि खोदाईबाग बाजार में जिस तीन मंजिला इमारत से इकाई संचालित की जा रही थी, वह ढह गई। उन्होंने बताया, ‘‘चार साल के एक बच्चे और एक महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। मकान के मालिक की पहचान शब्बीर हुसैन के रूप में हुई है और वह पटाखा इकाई संचालित कर रहा था।’’

कुमार ने कहा, ‘‘मलबा हटाने का अभियान जारी है। हम मृतकों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पटना से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। मामले में जांच जारी है।’’

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments