scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशबिहार : फर्जी फ्रेंचाइजी और निवेश घोटाले के सिलसिले में दंपति गिरफ्तार

बिहार : फर्जी फ्रेंचाइजी और निवेश घोटाले के सिलसिले में दंपति गिरफ्तार

Text Size:

पटना, 24 मार्च (भाषा) बिहार में फर्जी फ्रेंचाइजी और निवेश के नाम पर ठगी के मामले में हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार पति-पत्नी को मंगलवार को यहां अदालत में पेश किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया। आरोपियों की पहचान राहुल कालरा और उसकी पत्नी रुचिका कालरा के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।

पटना की पुलिस अधीक्षक (सेंट्रल) दीक्षा ने कहा, ‘‘ यह मामला मूल रूप से 31 दिसंबर को गांधी मैदान पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे फ्रेंचाइजी दिलाने के बहाने 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई और उसने अपनी प्राथमिकी में तीन आरोपियों का नाम लिया। ’’

उन्होंने कहा कि पुलिस को गांधी मैदान, पाटलिपुत्र और श्री कृष्णा पुरी पुलिस थानों में इसी तरह के मामले दर्ज मिले हैं, जहां आरोपियों ने कथित तौर पर एक समान कार्यप्रणाली का पालन किया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments