scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशभागवत मुंबई में आरएसएस शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे

भागवत मुंबई में आरएसएस शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इसके शताब्दी वर्ष समारोह के तहत 7 और 8 फरवरी को मुंबई में आयोजित होने वाली व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला ‘नये क्षितिज’ का आयोजन मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का अंतिम चरण होगा। इससे पहले यह नयी दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में आयोजित किया गया था।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में चार सत्र होंगे। प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। भागवत सात फरवरी को व्याख्यान देंगे और उसके बाद अगले दिन प्रश्नोत्तर सत्र होगा।

आरएसएस कोंकण प्रांत संघचालक अर्जुन चांदेकर ने बताया कि उद्योग, सिनेमा, कला, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, कानून, खेल, शिक्षा और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

संघ का शताब्दी वर्ष, 2025 की विजयदशमी से लेकर 2026 के त्योहार तक मनाया जा रहा है। इस दौरान देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जनसंपर्क गतिविधियां, सामाजिक और बौद्धिक सभाएं और युवा सम्मेलन शामिल हैं।

भाषा सुभाष आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments