scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशबंगाली अभिनेता तमल रॉय चौधरी का 80 वर्ष की उम्र में निधन

बंगाली अभिनेता तमल रॉय चौधरी का 80 वर्ष की उम्र में निधन

Text Size:

कोलकाता, नौ मार्च (भाषा) बंगाली अभिनेता तमल रॉय चौधरी का सोमवार को निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रॉय चौधरी (80) का दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह बंगाली फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मंच से की तथा जीवन भर रंगमंच से गहराई से जुड़े रहे।

हालांकि रंगमंच उनका मुख्य जुनून था, लेकिन वे बंगाली टेलीविजन और फिल्मों में भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे।

वह 1990 के दशक के मध्य से कई लोकप्रिय बंगाली टेलीविजन धारावाहिकों में नियमित रूप से दिखाई देने लगे, जिनमें उन्होंने महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाएं निभाईं, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच व्यापक पहचान मिली।

उनके द्वारा अभिनीत कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘चैलेंज’, ‘ले हलुआ ले’, ‘बिंदास’, ‘अमेज़ॅन ओबिजान’ और ‘चंदर पहाड़’ शामिल हैं।

अभिनेता और राजनीतिज्ञ देवदूत घोष ने सोशल मीडिया पोस्ट में रॉय चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

घोष ने कहा, ‘‘वह एक अद्भुत और मिलनसार व्यक्ति थे, जिन्हें लोगों से दिल खोलकर बातें करना पसंद था। वे अपने कनिष्ठों के प्रति बेहद स्नेही थे और काम के दौरान किसी को भी कठिनाई होने पर मदद के लिए हमेशा आगे आते थे।’’

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments