scorecardresearch
Tuesday, 7 October, 2025
होमदेशबंगाल के राज्यपाल घोष घायल भाजपा नेताओं से मिलने सिलीगुड़ी जाएंगे

बंगाल के राज्यपाल घोष घायल भाजपा नेताओं से मिलने सिलीगुड़ी जाएंगे

Text Size:

कोलकाता, सात अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खगेन मुर्मू (सांसद) और शंकर घोष (विधायक) का हालचाल जानेंगे जिनका जलपाईगुड़ी जिले के भूस्खलन प्रभावित नागराकाटा में भीड़ के हमले के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा सांसद मुर्मू और विधायक घोष को सिलीगुड़ी के माटीगारा इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राज्यपाल आज घायल भाजपा नेताओं का हालचाल जानने के लिए अस्पताल जाएंगे। उन्होंने कल दोनों नेताओं पर हुए हमले की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।’’

बोस ने सोमवार को भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना की थी और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मालदा उत्तर से सांसद मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक घोष पर जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भीड़ ने उस समय हमला कर दिया जब वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments