scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशराजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस

Text Size:

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) राजस्थान के अनेक इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है जहां बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा।

मौसम केंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री, फलोदी में 31.4 डिग्री, जालोर में 31.2 डिग्री, जोधपुर में 31 डिग्री, व जैसलमेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 9.4 डिग्री रहा।

राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments