scorecardresearch
शनिवार, 24 मई, 2025
होमदेशप्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के नेता रूपम असोम को असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया

प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के नेता रूपम असोम को असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया

Text Size:

डिब्रूगढ़ (असम), 24 मई (भाषा) असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे जंगल क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के एक शीर्ष नेता रूपम असोम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि असोम के पास से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया।

रूपम असम पर आरोप है कि वह असम के कई हिस्सों में संगठन की जबरन वसूली की गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसका नाम 2018 में बोरदुमसा थाने की प्रभारी भास्कर कालिता की हत्या के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दायर आरोपपत्र में भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि रूपम और उसके साथी अंतरराज्यीय सीमा पर छिपकर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘रूपम असोम पूर्वी असम में जबरन वसूली की गतिविधियों का सरगना था। हमें सूचना मिली थी कि वह अपने साथियों के साथ असम-अरुणाचल सीमा के जंगल में छिपा हुआ है। इसके आधार पर शुक्रवार रात एक विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित उल्फा (आई) समूह के अन्य सदस्यों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

भाषा योगेश जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments