scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशआयुष मंत्री ने बजट की सराहना की, पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने वाला बताया

आयुष मंत्री ने बजट की सराहना की, पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने वाला बताया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने रविवार को पेश आम बजट की सराहना करते हुए इसे एक दूरदर्शी, समावेशी और प्रगतिशील बजट बताया, जो ‘सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं’ और ‘विकसित भारत’ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तैयार केंद्रीय बजट में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से बढ़ी हुई धनराशि और प्रगतिशील नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र को निर्णायक गति प्रदान की गई है।

आयुष मंत्रालय के लिए 4,408 करोड़ रुपये के आवंटन का स्वागत करते हुए जाधव ने कहा कि बढ़ी हुई धनराशि से आयुष प्रणालियों का मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवा के साथ एकीकरण काफी तेजी से होगा, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और देश भर में संस्थागत बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा।

भाषा

राखी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments