शिमला, 26 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बृहस्पतिवार को हुए हिमस्खलन के कारण हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग अवरूद्ध हो गया। अधिकारियों ने यथ् जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हिमस्खलन पुह में टिंकू नल्ला के पास हुआ और सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग 5) को खोलने का प्रयास जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य हिस्सों में हो रही बर्फबारी के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 256 सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-3, जालौरी दर्रे के पास एनएच-305, ग्रम्पु से लोस्सार तक एनएच-505 और पुह में एनएच-5 अवरूद्ध हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण 1,024 ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं।
भाषा अर्पणा माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
