scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअरुणाचल मठ में सेना ने नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

अरुणाचल मठ में सेना ने नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

Text Size:

ईटानगर, 21 मार्च (भाषा) भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में स्थित तुटिंग मठ में एक विशेष संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में मजबूत नागरिक-सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 83 भिक्षुओं ने भाग लिया।

रक्षा मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘कार्यक्रम का उद्देश्य सेना और स्थानीय आबादी के बीच शांति, आपसी समझ और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना था।’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्सव की शुरुआत एक पारंपरिक प्रार्थना समारोह से हुई।

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि इस कार्यक्रम ने सेना के जवानों और भिक्षु समुदाय के बीच अनौपचारिक और मैत्रीपूर्ण माहौल में संवाद का अवसर प्रदान किया, जिससे दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र में आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने में मदद मिली।

अधिकारियों ने कहा कि यह पहल देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सद्भाव को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदायों का समर्थन करने और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भाषा राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments