scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशसवाई माधोपुर में सहायक अभियंता और लाईनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

सवाई माधोपुर में सहायक अभियंता और लाईनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 27 मई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता व लाईनमैन को 40 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी के यहां जारी बयान के अनुसार रिश्वतखोरी के मामले में बिजली वितरण कंपनी जेवीवीएनएल, सवाईमाधोपुर के सहायक अभियंता महेश सैनी व लाईनमैन आशाराम मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी कि सवाई माधोपुर में निर्माणाधीन उसके मकान के मेन गेट पर लगे बिजली के खंभे को हटाने की एवज में उससे 40 हजार रूपये रिश्वत के तौर पर मांगे जा रहे हैं।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को आरोपी हंसराज व आशाराम मीणा को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments